अंतरजाल पे मुफ्त डेस्कटॉप यंत्र

desktop tools related blog in hindi

रविवार, फ़रवरी 11, 2007

Snap लगायें और चिट्ठा पाठको को अपने चिट्ठे पे बनायें रखें

 

कई बार आप अपने चिट्ठे पे बहुत सारे लिंक देते हो । अगर पाठक उन लिंक पर क्लिक करके चला गया तो बहुत कम संभावना होती है कि वो वापिस आयेगा ।

Snap Preview इक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आप लिंक की झलक दिखा सकते है ।

उदाहरण के लिये यह फोटो देखें:

Snap  को अपने पत्ते/चिट्ठे पे लगाने का तरीका:

१. http://www.snap.com/about/spa2.php पे जायें।

२.  वहाँ पंजीकरण करें।

३. आपको इक HTML code  दिया जायेगा उसे आप अपने चिट्ठे के </head> tag  से पहले डाल दे।

४. अपने पत्ते / चिट्ठे को ताजा करें।

अगर पसंद आये या और कोई इससे अच्छा जुगाड पता हो तो जरुर बतायें।

3 Comments:

  • At 3:19 अपराह्न, Blogger Shrish said…

    मुझे तो यह चीज उपयोगी न होकर Annoying लगती है, क्योंकि जो छोटा सा Preview यह दिखाता है, उसमें कुछ पढ़ा तो जा नहीं सकता जिससे कि कुछ फायदा हो। उल्टा किसी लिंक पर जरा देर माउस ठहरा नहीं कि जब तक Preview न खुल जाए, हैंग सा हो जाता है, कहीं और क्लिक भी नहीं होता। इसीलिए मैंने तो अपने चिट्ठे पर लगाया नहीं।

     
  • At 3:39 अपराह्न, Blogger Manisha said…

    यह बात ठीक है। यह काम का चीज न होकर परेशान करने वाली चीज है।

    मनीषा

     
  • At 1:34 अपराह्न, Blogger अभिनव said…

    एक दूसरा तरीका है, यदि आप इस प्रकार लिंक दें तो यह लिंक दूसरी खिड़की खोल लेगा तथा आपका पन्ना भी खुला रहेगा।
    -a- href="http://ninaaad.blogspot.com" target="_blank">निनाद गाथा -a-

    a टैग्स में से '-' हटा लीजिएगा, तथा '<' '>' लगा लीजिएगा।

    मैं सामान्यतः इसका प्रयोग करता हूँ, आप भी कर के देखिए।

     

एक टिप्पणी भेजें

<< Home